रुड़की के मंगलौर कोतवाली में 5 मजदूरों की मौत

0
fastlive news

देहरादून : उत्तराखंड रुड़की के ईंट के भट्टे में दर्दनाक घटना घटी। इस घटना में 6 मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं 7 मजदूरों के घायल होने की सूचना है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लहबोली गांव में सुबह के समय ईंट भट्ठे में मजदूर दीवार बनने का काम कर रहा था। तभी कच्चा दीवार मजदूरों के ऊपर गिर गया। जिससे ईट से दबकर 5 मजदूरों की मौत हो गई। जबकि इस घटना में 7 मज़दूर गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में मौके पर मौजूद लोगों ने सभी घायलों को क्षेत्र के अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया। जहां उन सभी का ईलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि ईंट भट्ठे में कच्ची ईंटों को पकाने के लिए मजदूर दीवार बना रहे थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news