
दिल्ली : दिल्ली के नए मंगलापुरी इलाके में घर के अंदर अंगीठी के कारण एक युवक की मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान विनय अरोरा के रूप में हुई है जो दिल्ली में बाउंसर की नौकरी करता था। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि उक्त युवक ने ठंड के कारण अपने घर के अंदर आग जलाया था। कुछ देर अंगीठी जलने के बाद आग इतनी भड़क गई कि आग ने पूरे घर को अपने चपेट में ले लिया। और इस भयंकर आग के लपटों से उक्त युवक बुरी तरह जल गया। जिससे उसकी मौत हो गई।