
भुवनेश्वर : ओडिशा की चिल्का झील में केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला की नाव दो घंटे तक फंसे रहने की बात सामने आई हैं । इस घटना की सूचना चालक दल की ओर से तुरंत दी गई। रूपाला की नाव झील में फसने की सूचना मिलते ही उनके बचाव के लिए दुसरी नाव को भेजा गया। इसके बाद उनको सुरक्षित वहां से निकालकर ले जाया गया। बताया जाता है कि यह घटना रविवार शाम की है। कहा जा रहा है कि बीजेपी के राष्ट्रीय प्रतिनिधि संबित पात्रा भी इस दौरान मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला खुर्दा जिले के बरकुल से पुरी जिले के सातपाड़ा जाने के लिए नाव से निकले थे। तभी जाने के दौरान मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला के साथ उक्त घटना घटी।