
भोपाल : मध्य प्रदेश के खंडवा के घासपुरा इलाके में कल रात घर में सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ। जो इस धमाके से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना से घायल लोगों को जिला के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उन दोनों का ईलाज चल रहा है। घटना को लेकर खंडवा के एडिशनल एसपी राजेश रघुवंशी ने पुष्टि करते कहा है कि इस घटना में दो लोग घायल हुए हैं जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होनें कहा कि घटना के बाद आसपास के कुछ मकानों में रहने वाले लोगों को वहां से हटाकर दूसरे जगह ले जाया गया है। उन्होनें कहा कि फिलहाल स्थिति अभी नियंत्रण में है।