
जयपुर : राजस्थान के कोटा में निर्माणाधीन एक टनल का निर्माण कार्य के दौरान ‘एक घटना घटी। इस घटना में एक मजूदर की मौत हो गया। वहीं तीन मजदूर घायल हो गए है। जिससे उपचार के लिए अस्पताल में भेज दिया गया है। बताया जाता है कि शनिवार की देर रात करीब डेढ़ बजे टनल के अंदर कार्य के दौरान टनल का कुछ भाग का जमीन दरकने लगा। इसी दौरान टनल का एक हिस्सा भी ढह गया। जिससे मौके पर कार्य कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं तीन मजदूर घायल हो गए। घटना के बाद वहा बचाव दल को बुलाया गया। जहां राहत और बचाव कार्य कर उन घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे मृतक एवं घायल मजदूरो के परिजनों ने इस घटना पर आकोश व्यक्त करते हुए टनल में कार्य करवा रहे ठेकेदार पर सारा दोष लगाते हुए उससे लापरवाही का कारण बताया।