
नई दिल्ली : बीसीसीआई में सचिव पद की जिम्मेवारी पूरी करने के बाद अब भारत के जाने माने कम उम्र के युवा जय शाह ने अब आईसीसी के चैयरमैन के पद पर अपना कदम बढ़ाते हुए अपनी नई पारी की शुरूआत की है। इस तरह अब आईसीसी जगत में जय शाह सबसे कम 35 वर्ष की उम्र में अपना कार्यकाल को आरंभ किया है। मालूम रहे कि जय शाह ने वर्ष 2019 में बीसीसीआई के सचिव पद पर अपना कार्यभार संभाला था। इसके बाद शाह वर्ष 2021 से एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष के पद पर भी अपना कार्य किए। अब वर्ष 2024 से जय शाह आईसीसी के अध्यक्ष पद पर कार्य करेगे। इस तरह जय शाह ने भारतीय किकेट को ऊंचाइयों पर पहुंचाने के बाद अब आईसीसी के जगत में अपने नई पारी आरंभ
कर दी है।