
बेंगलुरु : कर्नाटक के बेंगलुरु में एक कॉलेज के एक छात्र ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली हैं। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौक़े पर पहुंची और शव को कब्जे में कर लिया है। प्रथम दृष्टया पुलिस ने इस घटना को नींद की गोलियां खाकर छात्र द्वारा अपनी जान देने की बात कही है। इधर छात्र के परिजनों ने कॉलेज प्रबंधन पर छात्र को कॉलेज से निलंबित करने का आरोप लगाया है। छात्र के परिजन के शिकायत के आधार पर पुलिस ने कालेज प्रबंधन पर केस दर्ज कर आगे की जांच को तेज कर दी है। घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि इस घटना को लेकर एक-एक बिंदु पर जांच कर रही हैं जो भी दोषी हो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।