
दिल्ली : अगले दो दिनों में पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ समेत उत्तर पश्चिम भारत के कई राज्यो मे भीषण ठंड की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से दी गई है। मालूम रहे कि शुक्रवार को उत्तर भारत में घना कोहरा ने अपनी मोटी चादर से विभिन्न इलकों को ढक कर रखा। वैसे तो अगले 5 दिनों तक 3 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में कोई परिर्वतन नहीं देखा जाएगा। हालांकि रविवार के बाद कोहरा धीरे-धीरे कम होता जाएगा। इसलिए मौसम विभाग द्वारा इन इलाकों के लोगों को ठंड से सावधान रहने की बात कही है।