
शिमला : हिमाचल प्रदेश में शनिवार दोपहर को भूकंप
के झटके महसूस किए गए हैं। यह भूकंप दोपहर 1:16 बजे आई था। इस भूकंप का रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.1 मापी गई। भूकंप का केंद्र चंबा क्षेत्र में 9 किलोमीटर की गहराई पर था। इसके पूर्व देश के कई हिस्सों में भूकंप से धरती हिली है। इस भूकंप में किसी के हताश होने की खबर सामने नहीं आया है। मालूम हो कि दो दिन पूर्व दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।