
इम्फाल : मणिपुर में एक बार फिर 4 लोगों की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। इस हत्या को अंजाम देने वाले कुछ संदिग्ध उग्रवादियों के हाथ होने की बात कही जा रही है। वैसे तो पिछले कुछ दिनों पहले हत्या, हिंसा ओर आगजनी की घटना से पूरा राज्य दहल गया था। वहीं एक बार फिर कुछ संदिग्ध उग्रवादियों ने एक व्यक्ति सहित 3 बेटों का अपहरण कर उनकी हत्या कर देने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। घटना को लेकर पुलिस काफी सतर्क हो गई है और इस घटना की गहन जांच पड़ताल में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि संदिग्ध उग्रवादियो ने इस घटना को प्रदेश के चुराचांदपुर और बिष्णुपुर जिले के बीच एक पहाड़ी इलाके में अंजाम दिया है।