
लखनऊ : अयोध्या में भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। रामलाल प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का निमंत्रण कांग्रेस के वरीय नेताओं द्वारा स्वीकार नहीं किए जाने के बाद भाजपा ने कांग्रेस को जमकर घेरा है । जिसमें भाजपा प्रदेश के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा है कि भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमंत्रण को कांग्रेस के वरीय नेताओं द्वारा अस्वीकार करने से इससे कांग्रेस का सनातन और राम विरोधी चेहरा का उजागर हो रहा है । उन्होंने कहा कि पिछले 500 वर्ष की लंबी प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में भगवान श्री राम की मंदिर का निर्माण एवं भगवान श्री राम लला के विराजमान होने का यह एक सुनहरा अवसर है । उन्होनें कहा कि इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर देश के प्रत्येक नागरिक उत्साहित है वहीं कांग्रेस देश के नागरिकों के उत्साह में निराशा भर रही है।