
दिल्ली : दिल्ली में नए Filters दाम आज 14 दिसंबर को सुबह 6 बजे से लागू हो गए हैं। इस तरह दिल्ली के आम आदमी को एक और महंगाई का झटका लगा है। फिलहाल सीएनजी की कीमत में 1 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसके बाद दिल्ली में सीएनजी के दाम 76.59 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। मालूम हो कि पिछले तीन सप्ताह के दौरान लगातार दूसरी बार दिल्ली एनसीआर में सीएनजी के दाम में बढ़ोतरी की गई है। वैसे दिल्ली में सीएनजी की कीमत अब भी पेट्रोल के मुकाबले करीब 20 रुपए कम ही है ।