
एजेंसी : अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रपति पद जीत की दावेदारी को लेकर अभी से ही जोड़ घटाव का आकलन किया जा रहा है। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर कई संगठनों द्वारा जो सर्वे किया गया है उसमें काफी रौचक परीणाम का आंकलन किया गया है। इसमें कितना सच्चाई होगा यह तो आनेवाले दिनों में ही पता चल पाएगा। गैलप पोल में जो नतीजे सामने आए हैं वह काफी सनसनी फैलाने वाला है। आंकलन में कहा गया कि इस साल नवंबर में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप दोबारा अमेरिका के राष्ट्रपति चुने जा सकते है। सर्वे के अनुसार 50 प्रतिशत से अधिक अमेरिकी नागरीक डोनाल्ड ट्रम्प के दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने का समर्थन कर रहे हैं। वहीं 38 फीसदी लोगों ने वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन को दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने का समर्थन कर रहे हैं।