
कोलकाता : आगामी लोकसभा चुनाव के नजदीक आते हैं पश्चिम बंगाल टीएमसी के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारत गठबंधन को एक बड़ा झटका दिया है । आने वाले लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल के सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को घोषणा करते हुए यह कहा कि वह इंडिया गठबंधन से हट रही है । और उसका कांग्रेस से कोई भी गठबंधन जैसा संबंध नहीं है ।उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर यह भी कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में निकले है। अगर भारत जोड़ो यात्रा उनके राज्य से निकलती है तो भी अभी तक उसको किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने प्रदेश के सभी लोकसभा सीटों को लेकर दो टूक शब्दों में इतना तक कहा है कि वह बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़कर जीतने का कोशिश करेगी।