मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का आभार जताया, कहा पहली बार हिंदी में भी बजट पेश हुआ गौरव की बात

0
fastlive news

रांची : केंद्र सरकार ने गुरुवार को वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए बजट पेश किया है, मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार जतातें हुए कहा की आजाद भारत के इतिहास में पहली बार हिंदी में भी बजट पेश हुआ, ये एक ऐतिहासिक पहल तो है ही साथ ही हम सबके लिए गौरव की भी बात है,  मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि साल 2018-19 का ये बजट गरीब, किसान, महिलाओं, गांवों और समाज के सभी वर्गों के समेकित विकास का बजट है। इस बजट में किसानों का कल्याण, कृषि एवं ग्रामीण विकास और गरीब, विकास की सूची में शामिल हैं, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी किसानों को समृद्ध बनाने के सपने को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। झारखण्ड की सवा तीन करोड़ जनता की ओर से एक बार फिर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का सहृदय आभार,”मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि ये बजट आदिवासियों, अनुसूचित जाति/जनजातियों के लिए उम्मीदों भरा और विकास का दर्शाने वाला बजट है, अनुसूचित जनजाति के विकास के लिए बजट में 39,135 करोड़ रुपए का आबंटन किया गया है, जो ये दर्शाता है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आदिवासी समाज की बेहतरी के लिए लगातार प्रयासरत हैं,“2022 तक आदिवासी इलाकों में एकलव्य स्कूल खोले जाएंगे, जिसमें हमारे आदिवासी भाई-बहन और बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे, प्रधानमंत्री का बहुत-बहुत आभार,”मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि अब देश के किसी भी गरीब पर बीमारी के इलाज का बोझ नहीं पड़ेगा, केंद्र सरकार ने 10 करोड़ गरीब परिवारों का 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा करवाने का ऐलान किया है, ये दुनिया के सबसे बड़े स्वास्थ्य कार्यक्रमों में से एक है, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का ये एक अभूतपूर्व फैसला है, इससे न सिर्फ गरीबों का बेहतर इलाज होगा, बल्कि 50 करोड़ से ज्यादा भारतीय सीधे लाभान्वित होंगे। केंद्र सरकार के इस कदम के लिए हृदय से साधुवाद, उज्ज्वला योजना के तहत 8 करोड़ महिलाओं को गैस कनेक्शन दिए जाने के फैसले को मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम बताया, उन्होंने कहा कि देश के 4 करोड़ घरों को बिना किसी फीस से बिजली कनेक्शन से जोड़ा जा रहा है, बिजली आने से गरीबों की जिंदगी में अभूतपूर्व बदलाव आयेगा। साल 2022 तक देश के हर गरीब के पास अपना घर होगा“स्वच्छता मिशन के तहत 6 करोड़ शौचालय बने, अगले वित्त वर्ष में 2 करोड़ नए शौचालयों का निर्माण होगा। स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने वाले प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को कोटि-कोटि धन्यवाद” वहीं मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि महिलाओं के सेल्फ हेल्प ग्रुप के लिए इस बजट में 75 हजार करोड़ रुपए की राशि रखी गई है, झारखण्ड में हमारी बहनें सखी मंडल के जरिए लगातार अच्छा काम कर रहीं हैं, सखी मंडल के जरिए ग्रामीण इलाकों में महिलाएं अपनी अजीविका बेहतर ढंग से कमा रही हैं, सेल्फ हेल्प ग्रुप को दिये जाने वाला बजट बढ़ाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की करोड़ों महिलाओं के लिए आशाओं के नए रास्ते खोल दिये हैं, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गांव की महिलाओं को होममेकर से नेशनमेकर बनाने का कार्य किया है, अब महिलाएं बढ़ चढ़ कर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रही हैं, महिला स्वंय सहायता समूहों को दिये जाने वाली सहायता में 37 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है, वहीं महिला कर्मचारियों के इपीएफ में तीन साल तक आठ फीसदी का योगदान सरकार करेगी। इन प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार|

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news