राज्य में काम करने में अक्षम 1300 कुष्ठ रोगियों के लिए योजना बनेगी

0
fastlive news

रांची (झारखण्ड) : मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने जापान के निप्पो फाउंडेशन के प्रतिनिधियों के साथ हुए बैठक में कहा कि कुष्ठ रोगियों के बेहतर उपचार और जीवन लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध प्रयास कर रही है, उनके आवासीय सुविधा हेतु सरकार द्वारा आवास बनाये जा रहे हैं, जमशेदपुर में 400 आवासों का निर्माण किया जा रहा है, जल्द ही रांची और धनबाद में भी इनके लिए आवास का निर्माण शुरू किया जायेगा, राज्य में काम करने में अक्षम 1300 कुष्ठ रोगियों के लिए योजना बनायी जा रही है, इसके साथ ही इनके बच्चों को स्किल डेवलेपमेंट के माध्यम से रोजगार से जोड़ा जायेगा, उक्त बातें मुख्यमंत्री ने जापान के निप्पो फाउंडेशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के के क्रम में कहीं, उन्होंने कहा कि भारत और जापान की संस्कृति में काफी समानता है, जापान भारत का स्वभाविक साझीदार एवं मित्र है, राज्य सरकार झारखंड में जापानी भाषा की पढ़ाई करा रही है, इसका लाभ यहां के लोगों को मिलेगा, बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री सुनील कुमार बर्णवाल, फाउंडेशन के श्री शाकाकावा समेत अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news