खरगोश ने जब लोहार से मांगा गाजर का जूस

0
fastlive news
जंगली जोक्स
एक खरगोश रोज लोहार की दुकान पर जाता और गाजर मांगता था। लोहार मना कर देता था। एक दिन लोहार को गुस्सा आ गया और उसने खरगोश के दांत तोड़ दिए। अगले दिन खरगोश फिर पहुंचा।
खरगोश (लोहार से): गाजर का जूस है क्या?
***
हाथी (चींटी से): मैं तुमसे प्यार करता हूं।
चींटी : मैं भी तुमसे प्यार करती हूं।
हाथी : फिर शादी से क्यों मना करती हो?
चींटी : मैं तुमसे कितनी बार कह चुकी हूं कि मेरे घर में इंटरकास्ट शादी हो सकती है, लेकिन इंटर साइज नहीं!
***
एक बिल्ली तीन चूहों का पीछा कर रही थी। आखिर में चूहे एक कोने में फंस गए। तभी एक चूहा बिल्ली के नजदीक आया और जोर से बोला, ‘भौं.. भौं.. भौं!’ बिल्ली चौंककर डर गई और भाग गई। बाद में तीनों चूहों ने यह बात घर जाकर अपनी मां चुहिया को बताई। मां बोली, ‘देखा, दो भाषाएं सीखने का फायदा होता है!’
Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!