
एजेंसी : आयोवा में एक स्कूल में गोलीबारी की घटना घटी। इस घटना में एक छात्र के मारे जाने की खबर है। बताया जाता है कि इस घटना को 17 साल के एक युवक द्वारा गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है । इसमें छठी क्लास का एक छात्र की मौत हुई । वहीं पांच लोग इस घटना में घायल हो गए हैं ।पुलिस द्वारा दी गई जानकारी में घटना को अंजाम देने वाले जिस युवक ने गोली चलाई वह पेरी हाई स्कूल के ही एक छात्र हैं ।हमने के बाद आरोपी युवक भी मृत पाया गया है । पुलिस ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा है कि जिस युवक में इस गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है उसने खुद को भी गोली मार कर अपनी हत्या कर ली है । पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।