उत्तर कोरिया के दागे गए मिसाइलों से भारत ने जतायी नाराजगी

0
fastlive news

 

एजेंसी : पिछले एक दिन में उत्तर कोरिया ने रिकॉर्ड 23 मिसाइल दागकर पूरी दुनिया को सोंचने पर मजबूर कर दिया है। उत्तर कोरिया द्वारा दागे गए मिसाइलों के बाद से ही पूरी दुनिया के अधिकांश देश उनसे काफी नाराज दिख रहे हैं। इसी कड़ी में भारत ने भी अपनी ओर से प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नाराजगी जाहिर की है। इस संदर्भ में संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थाई प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने उत्तर कोरिया द्वारा दागे गए मिसाइलों को लेकर कहा है कि “ये प्रक्षेपण उत्तर कोरिया से संबंधित सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन है। जिससे इस तरह के प्रक्षेपण से पूरी दुनिया मे शांति और सुरक्षा प्रभावित होती है। वहीं रुचिरा कंबोज ने अपनी बातों पर हामी भरते हुए कहा है कि पूरी दुनिया में परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए हमारा समर्थन जारी रहेगा।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news