
धनबाद : तेतुलमारी में हिन्दू सेना द्वारा मिलन समारोह में हिन्दू सेना के जिलाध्यक्ष मंटू चौहान ने कहा कि जिस महारानी माँ पद्मावती ने अपने ऊपर हुए आक्रमणों से लोहा लेते हुए अपनी इज़्ज़त बचने के लिए कई महिलाओं के साथ अपने प्राण की आहुति दे दी थी, उसी महारानी माँ पद्मावती के इतिहास के साथ छेड़छाड़ कर संजय लीला भंसाली ने फ़िल्म बनाया है, फ़िल्म में अश्लीलता दिखाई गई है, जिस रानी ने आज तक नृत्य नही किया उसे फ़िल्म में नृत्य करवाया जा रहा है, हिंदुओं की इतिहास के छेड़छाड़ कर बहुत सारे फ़िल्म बनाये गए लेकिन अब बर्दास्त से बाहर होता जा रहा है, चौहान ने कहा कि अगर धनबाद के किसी भी सिनेमा घरों में पद्मावती फ़िल्म रिलीज़ होगी तो वो सिनेमा घर इतिहास के पन्नो से गायब हो जाएगा इसके लिए मुझे जेल भी जाना पड़ें तो जाऊंगा, मौके पर हिन्दू सेना के जिला कार्यकारी अध्यक्ष सनी सिंह, जिलाउपाध्यक्ष नीरज भगत , वार्ड 8 के पार्षद नंददुलाल सेनगुप्ता, सचिन सिंह , राकेश कुमार, एवम सैकड़ों लोग मौजूद थें|