
बाघमारा : बाघमारा थाना क्षेत्र के माटीगढ़ा निवासी रामसुंदर दूबे ने अपने घर के दाई मालती देवी एंव उसके परिवार जनों पर धोखाघड़ी एंव ठगी करने तथा घर की संपति चोरी करने का आरोप लगाया है, इस संबंध में दूबे ने बाघमारा थाना को पत्र देकर उचित कारवाई की मांग की है, थाना में दिये पत्र में दूबे ने कहा है कि उनकी अस्वस्थ पत्नी की देखभाल एंव घरेलू काम करने के लिए पिन्डराजोड़ा थाना (बोकारो) के कुरा गांव से मालती देवी नामक महिला को माहवारी वेतन पर लाये थे, दूबे ने आवेदन में कहा है कि अपनी बंधक जमीन को छुड़ाने के लिए उसके घर में काम करने वाली दाई मालती देवी ने उससे 04 लाख अस्सी हजार रूपया लेकर वापस नहीं करने एंव उसके घर में आलमारी तोड़कर घर का सारा सामान गायब करने का आरोप लगाया है, बाघमारा थाना की पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है|