
बाघमारा : माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन तथा माननीय विधायक गांडेय श्रीमती कल्पना सोरेन मुर्मू मंगलवार को धनबाद के बाघमारा प्रखंड स्थित चिटाही पहुंचे।
माननीय मुख्यमंत्री तथा माननीय विधायक गांडेय, के धनबाद आगमन पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। तत्पश्चात जिला प्रशासन की ओर से माननीय मुख्यमंत्री महोदय को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मालूम हो कि सीएम हेमंत सोरेन और विधायक उनकी पत्नी कल्पना सोरेन धनबाद सांसद ढुलू महतो की पुत्री के शादी समारोह में भाग लेने पहुंचे थे। इनके अलावा धनबाद, बोकारो सहित झारखंड, बिहार के अलावा अन्य प्रदेशों के कई गणमान्य लोग शादी समारोह में पहुंचकर आशीर्वाद दिए।
मौके पर अनुमंडल दंडाधिकारी श्री लोकेश बारंगे, ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब समेत जिला प्रशासन एवं पुलिस के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
