
बाघमारा : कमल क्लब लुतीपहाड़ी ग्राम पंचायत के द्वारा बाघमारा प्रखंड कार्यालय स्थित पोलो ग्राउंड में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के दुसरे दिन दो टीमों के बीच मैच का आयोजन किया गया, खबरों के मुताबिक पहला मैच नीरज इलेवन एंव न्यू स्टार भीमकनाली के बीच खेला गया, जिसमें न्यू स्टार भीमकनाली की टीम ने नीरज इलेवन के औसत 58 रन के आलोक में मात्र 4.4 ओवर में 07 विकेट से लक्ष्य को हासिलकर मैच जीत लिया, इस मैच में मैन ऑफ दी मैच तथा हैट्रिक मारने वाले खिलाड़ी जयप्रकाश को आयोजकों के द्वारा एक ट्राफी के अलावा नगद 201 रूपया प्रदान किया गया, जबकि दुसरा मैच जूनियर संगम क्लब एंव टाईगर फोर्स के बीच खेला गया, जिसमें टाईगर फोर्स के खिलाड़ी जूनियर संगम के 105 रनों के मुकाबले मात्र 81 रन पर ही सिमट कर रह गए, इस मैच में मैन ऑफ दी मैच का ट्राफी बंटी सिंह को दिया गया, इस मौके पर खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार वितरण का कार्य प्रमुख मीनाक्षी रानी गुड़िया, बीस सूत्री अध्यक्ष निरंजन गुप्ता, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष बच्चू राय, शम्मी शर्मा एंव राजू शर्मा के कर-कमलों के द्वारा किया गया, इस अवसर पर आयोजक समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण पांडे, विनय पांडे, सन्नी शर्मा जयंत पांडे, बिटटू सिंह, रवीन्द्र राय, शशिकांत, इंद्रजीत पांडे, आकाश पांडे, अशोक यादव, नवीन चौहान, बंटी पांडे, मितेश पांडे, विक्की यादव समेत अन्य लोग उपस्थित थे।