
बाघमारा : किसान संवाद यात्रा चौथा चरण के चौथे दिन पूर्वी टुंडी प्रखंड अंतर्गत मोहलीडीह और रघुनाथपुर पंचायत पहुँचा, इस मोके पर लोगों ने किसान संवाद यात्रा में शामिल होकर केंद्र एवं राज्य सरकार की किसान हितकारी योजनायों को जानकारी लेने का काम किया, टुंडी के पोखरिया मोड़ में किसान संवाद यात्रा के माध्यम से किसानों को संबोधित करते हुए बीजेपी किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सह यूथ फ़ोर्स के प्रधान संयोजक दीपनारायण सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए अनेको योजनाओं चला रही है, राज्य में कोई भी किसान मजदूर भूख से, इलाज के अभाव मे कुपोषण का शिकार नही हो, इसके लिए सरकार काम कर रही है, इन सभी योजनाओं को जानकारी देने के लिए बीजेपी किसान मोर्चा के कार्यकर्ता गांव-गांव जा रही है, अगर कोई भी अधिकारी किसान भाइयों को योजनाओं का लाभ आपलोगों तक पहुचाने में आना-कानी करती है; तो किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं से संपर्क करें, किसान मोर्चा के कार्यकर्ता किसान भाइयों के साथ है, सरकार किसानों-मजदूरों को सिचाई के लिए मुफ्त बिजली दे रही है,साथ ही सरकार लोगो को 24 घंटे बिजली देने की व्यवस्था कर रही है, यात्रा के दौरान दीपनारायण सिंह ने कहा कि अगर कोई भी अधिकारी योजनाएं के नाम पर गलत तरीके से राशि की मांग कर रहे है; तो तुरंत हमे सूचना देने का काम करे, ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों को बख्सा नही जाएगा, यात्रा में भाजपा पूर्वी टुंडी प्रखंड अध्यक्ष समीर साव, किसान मोर्चा जिला मंत्री किशोर सिंह, सहदेव भंडारी, राकेश कर्मकार, कन्हाई चार, गणेश प्रसाद, प्रफुल मंडल, प्रकाश मंडल,सत्येंद्र हेम्ब्रम, माणिक चंद्र किस्कु, भीमलाल भंडारी, मंटु भंडारी, सीताराम टुडू, रुक्मणी देवी, जमुना देवी, दुलाली देवी, अनिता देवी, दुर्गा देवी, मालती देवी, लक्ष्मी देवी, रंजन सिंह, प्रदीप सिंह, परिमल दे, भागवत पांडेय, महेंद्र दास, ओमप्रकाश महतो, सचिन मंडल, राजा मंडल समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।