
बाघमारा : बाघमारा प्रखंड के सभागार में बाघमारा प्रमुख मीनाक्षी रानी गुड़िया की अध्यक्षता में पंचायत, रोजगार एवं स्वयं सेवकों के साथ समीक्षा बैठक की गई, बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के विषय पर चर्चा की गई, जिस पंचायत में कार्य अपूर्ण है, उस पंचायत में शीघ्र अति शीघ्र कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया, साथ ही साथ पंचायत सेवकों, रोजगार सेवकों, एवं स्वयं सेवकों को निर्देश दिया गया कि यदि कोई अनु०जाति, अनु०जन जाति,पिछड़ा वर्ग एवं जो गरीबी रेखा से नीचे आते है, और यदि वे किसी असाध्य रोग से ग्रसित है, एवं जिनका इलाज लम्बे समय से चल रहा है, वैसे नागरिकों की सूची तैयार कर प्रखंड कार्यालय में आवेदन दिया जाय, उन्हें सरकार द्वारा जिला कल्याण विभाग से दवाईयों के खर्च हेतु चिकित्सा अनुदान राशि दी जाएगी, मौके पर सांख्यिकी पर्यवेक्षक परशुराम सिंह, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी राणा रमेश सिंह, जितेंद्र कुमार इत्यादि उपस्थित थे।