बीसीसीएल के एरिया 03 में जमीन से जहरीली गैस निकलने से अफरातफरी मची

0
fastlive news

बाघमारा : बीसीसीएल के साउथ गोबिंदपुर क्षेत्र संख्या-3  में जमीन में  गोफ बन जाने एवं तेजी के साथ आग व धुंआ बाहर आने से आस-पास के क्षेत्रो में भारी अफरातफरी मच गई, जमीन के अंदर से निकल रही जहरीली गैस से लोगों के अंदर दहशत फैल गई, इस घटना से प्रभावित क्षेत्र में लोगो में भारी रोष है, लोगों ने इस घटना के लिए का कहना है बीसीसीएल प्रबंधक की लापरवाही बताया है, ग्रामीणों का कहना है करीब एक वर्ष पूर्व से ही प्रबंधक को इसकी सूचना दी जा रही है, लेकिन प्रबंधक द्वारा कोई उचित कदम नही उठाया गया, जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात्रि छाताबाद मस्जिद के पीछ मौजूद झाड़ियों के बीच से काला धुंआ निकलने लगा था, जबकि शनिवार सुबह में लोग जब पास गए तो देखा कि जमीन में दरार पड़ चुकी है, वह बने गोफ से तेजी के साथ जहरीला धुंआ बाहर आ रहा है, सूचना पाकर धनबाद के एसडीओ  अनन्य मित्तल, विधायक प्रतिनिधि शत्रुघन महतो, बाघमारा प्रमुख मीनाक्षी रानी गुड़िया, डीएसपी बाहामन टूटी, बी०डी०ओ० रिंकू कुमारी ,जिला परिषद सदस्य गौरचंद बाउरी, एजीएम द्रिवेदी,  सेफ्टी ऑफिसर संजय सिंह आदि ने घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली, इसके बाद प्रभावित क्षेत्र में राहत कार्य शुरू करवाया गया, इसके अलावा प्रबंधक के द्वारा एक समझौता प्रपत्र तैयार किया गया, जिसमें प्रबंधक द्वारा राहत कार्य लगातार चलाने पर सहमती बनायी गयी, उक्त क्षेत्र में जहरीले धुए को समाप्त करने एवं प्रबंधन द्वारा पानी छिडकाव आदि का उपाय करना पड़ेगा, इस दौरान ट्रांसपोटिंग आदि कार्य ठप्प रहा, जबकि फुलारीतांड-कतरास मार्ग पर परिचालन प्रभावित्त रहा|

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news