
रांची/बोकारो (झारखण्ड) : डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने विधानसभा में मुख्यमंत्री प्रश्नकाल के दौरान आज आँगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं के मानदेय बढ़ाने के लिए माँग किये जाने की लिखित सूचना दी है, अपने माँगपत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि जो मानदेय आँगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं को दिया जाता है वह बहुत ही कम है, इससे उनकी आजीविका के लिए गुजर बसर करना मुश्किल है।जबकि उन्हे आँगनबाड़ी के अलावा अन्य जवाबदेही भी सौपी जाती है, इस लिए वह आँगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं के मानदेय बढ़ाने की माँग करते हैं,