
नई दिल्ली : कैमरे की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी कैनन इंडिया एक बार फिर एक नई डिवाइस के साथ सामने आई है, इस बार कंपनी कैनन इंडिया ने मंगलवार को अपने रिटेल आउटलेट के जेन-जेड वर्जन – ‘कैनन इमेज स्वेयर 3.0’ को भारतीय बाजार में लांच किया. कंपनी ने कहा कि यह लांच भारत में कैनन के सफर में एक मील का पत्थर साबित होगा क्योंकि यह एक्सपेरिमेंटल मॉडल से एक्सपेरिमेंटल इमेंजिंग डेस्टिनेशन की तरफ एक शुरूआत है, कैनन इंडिया ने एक बयान में कहा कि इमेजिंग की दिशा में एक व्यापक योजना प्रदान करने के लिए ‘कैनन इमेज स्वेयर (सीआईएस) 3.0’ का उद्देश्य इनपुट से आउटपुट आधार पर ग्राहकों को एक अनूठा अनुभव प्रदान करना है. इस दिग्गज कंपनी के चेहरे बने हुए लोगों ने बताया कि देशभर के हमारे रिटेल स्टोर्स जिन्हें ‘कैनन इमेज स्वेयर’ के नाम से जाना जाता है, अत्याधुनिक तकनीक और ग्राहक केंद्रित सेवा का एकदम सही संयोजन प्रदान करते हैं, तीसरे वर्जन के इमेजिंग स्टोर्स के साथ इसमें आगे बढ़ते हुए हमने रिटेल डवलपमेंट के नये युग में कदम रखा है. इसी के साथ उन्होनें आगे कहा कि हमने अपने पहले सीआईएस स्टोर को साल 2010 में लांच किया था तथा इन आठ वर्षों में सीआईएस ने देश में हमारी उत्कृष्ट सेवाओं के दो स्तम्भों – नवाचार और ग्राहक संतुष्टि को समर्थन प्रदान किया है, देश में हमारी उपस्थिति के 21वें वर्ष में कदम रखते हुए यह लांच हमारे भविष्य के विकास की योजना को परिलक्षित करता है जिसमें रिटेल विस्तार तथा टीयर-2, टीयर-3 और टीयर-4 शहरों तक अपनी पहुंच बढ़ाना शामिल है, हमने 200 शहरों में 250 सीआईएस स्टोर्स खोले हैं तथा 3.0 स्टोर्स के साथ इस विस्तार को और सुदृढ़ बनाने की सोच रखते हैं|