
बाघमारा जोन : कतरासगढ स्टेशन पर आउटर में आज ठीकेदार के मजदूरों द्वारा रेल लाईन उखाडे जाने का विरोध ‘रेल दो या जेल दो’ के आंदोलनकारियों ने लिया, आंदोलनकारियों का नेतृत्व कर रहे पार्षद विनोद गोस्वामी समेत अन्य आंदोलनकारियों ने रेल लाईन उखाड रहे मजदूरों को मौके से खदेड़ दिया, आंदोलनकारियों का कहना है कि कतरासगढ स्टेशन पर किसी भी कीमत पर रेलवे साइडिंग बनने नहीं देगे, साथ ही आंदोलनकारियों का मांग हैं की पुनः डीसी रेल लाइन को रेलवे चालू करे, मालूम हो की इसको लेकर कतरासगढ स्टेशन रोड में पार्षद विनोद गोस्वामी के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा हैं|