
बाघमारा : कतरास से रांची के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन नए साल की पहली सौगात होगी, हाजीपुर जोन मुख्यालय से धनबाद रेल मंडल को पांच जनवरी से नई ट्रेन चलाने की तैयारी करने का निर्देश दिया है, बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को ऑनलाइन हरी झंडी दिखाएंगे इससे पहले भी 25 और 29 दिसंबर से भी ट्रेन चलाने की बात कही जा रही थी, लेकिन रेक नहीं मिलने और मेमू ट्रेन की टाइम टेबल तय नहीं होने से इसे नहीं चलाया जा सका, रेल अधिकारियों के मुताबिक अभी भी ट्रेन की टाइमिंग में फेरबदल की गुंजारिश है, लेकिन इसका रेक अभी तक धनबाद नहीं आया है बहुत जल्द कतरास रांची मेमू ट्रेन की नई रेक धनबाद पहुंच जाएगी, 15 जून 2017 से धनबाद-कतरासगढ़-चंद्रपुरा के बीच ट्रेनों का परिचालन ठप है, इस समय से कतरास स्टेशन विरान पड़ा है, अब रेलवे ने कतरास से निचीतपुर तक नई रेल लाइन बिछाकर कतरास से स्टेशन को फिर से जीवित करने का बीड़ा उठाया है कतरास रांची के साथ साथ कतरास से धनबाद के बीच भी ट्रेन चलाने के प्रयास हो रहा है|