
महुदा : महुदा जामडीह स्थित मैदान मे दिवा- रात्रि फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। टुर्नामेंट का उदघाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य सह जनता मजदूर संघ के केन्द्रीय संगठन सचिव संतोष कुमार महतो ने फीता काटकर किया। जिप सदस्य ने उदघाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में अभिभाव व माता-पिता को अपने अपने बच्चों के प्रति विशेष ध्यान देने की जरूत है। क्योंकि आज के बच्चे खेल पर ध्यान न देकर अधिकांश समय टेलिविजय व मोबाइल पर ही समय बिताते है जिससे उसके स्वास्थ्य पर बुरा असर तो पड़ता ही है पढाई पर भी असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में टुर्नामेंट के आयोजन होने से निश्चय ही यहां के लोगों का शारीरिक और मानसिक विकास होगा।