
मुंबई : आज के बच्चे सिनेमा देखना, सोसल मिडिया में अपना फोटो छपवाना, रेस्टुरेंट में मन पसंद व्यंजन खाना काफी पसंद करते है वहीं बॉलीवुड के जाने माने कलाकर अक्षय कुमार के बच्चे इन सबों से अपने को दूर रखना ही पसंद कर रहे है। जिसको लेकर अक्षय कुमार की मुश्किले कुछ बढ़ती जा रही है। क्योंकि बड़े बड़े शहरों में इन सबों से दूर रहना लोगों को काफी मुश्किल होता है। अक्षय ने कहा है कि उनकी बेटी नितारा फोटोगा्रफर्स को देखकर घर से बाहर ही नहीं निकलती है, दोनो बच्चे उनके साथ डिनर करने बाहर भी नहीं जाते है। क्योंकि डिनर में जाने पर ही कोई न कोई मिडिया वालों से उनका मुलाकात हो ही जाता है और वर्तमान फिल्म जगत को लेकर उनके साथ बातों का आदान प्रदान के दौरान फोटोग्राफी तो होना लाजमी है।