विद्युत चोरी के आरोप में 6 पर मामला दर्ज

0
fastlive news

धनबादइ : झारखण्ड बिजली वितरण निगम के छापामारी टीम ने लोयाबाद के कई जगहां में अवैध बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाकर अवैध रूप से बिजली जलाने को लेकर 6 लोगों पर मामला दर्ज किया है। वहीं इन सभी अवैध बिजली उपभोक्ताओं पर कुल 43200 रूपया का जुर्माना भी लगाया है। विद्युत निगम के कनीय अभियंता नेहाल आलम के लिखित शिकायत पर लोयाबाद के मनोज शर्मा, डेंटल क्लीनिक के शाहबाज अहमद, कोक प्लांट के राजन पासवान, सनोज पासवान, अर्जुन पासवान, सहदेव पासवान पर लोयाबाद थाना पुलिस ने विद्युत अद्यिनियम के तहत ममला दर्ज किया है। छापामारी दल में अभियंता के अलावा सुजित सिंह, इगनेस्यूस मरांडी, राम चंद्र राम, हारून खान मौजूद थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news