
सिजुआ/धनबाद : इलाहाबाद बैंक स्थानांतरण के विरोध में जोगता नागरिक समिति की ओर से सोमवार को जोगता मोड़ पर धरना आरंभ किया गया। समिति द्वारा धरना को अनिश्चित कालीन रखने की सूचना पर कतरास इलाहाबाद बैक प्रबंधक व जॉन से आए कई अधिकारियों ने धरनार्थियों के वार्ता के लिए आमंत्रित किया। अधिकारियों द्वारा एक सप्ताह के अंदर इस मामले में सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिए जाने के बाद धरना को स्थगित किया गया। धरना स्थगित किए जाने के बाद समिति के लोगों ने साफ शब्दों में कहा कि अधिकारियों की बातों को रखकर धरना स्थगित किया गया है। अगर इलाबाद बैक स्थानांतरण पर प्रबंधन द्वारा किसी भी तरह का समिति के साथ वादा खिलाफी का काम करेंगें तो आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। वहीं अगले बार से जोगता के बजाय कतरास इलाहाबाद बैंक से समीप अनिश्चित कालीन धरना दिया जाएगा। धरना में जोगता नागरिक समिति के अध्यक्ष अनुज कुमार सिन्हा(पलटु कांग्रेस नेता भोला राम ,शंकर चौहान,मुकेश गुप्ता,रियाज खान,शम्भू सिंह,रमेश सिंह,मनोज गुप्ता,निर्मल कुमार,फिरोज खान, पप्पू खान, केबी सहाय,जय किशोर चौरसिया,मनु महतो,असगर मिया,शांति देवी,सैया अलाम,श्रीधर पांडेय आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।