राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने पीमए मोदी को उनके जन्म दिन पर दी शुभकामनाएं

0
fastlive news

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्म दिन की शुभकामनाएं देश विदेश सभी जगहों से मिल रहा है वहीं देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व उपराष्ट्रपति वैंकया नायडू ने प्रधानमंत्री को उनके जन्म दिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं दी तथा भगवान से उन्हें स्वस्थ्य सकुशल बनाए रखने की कामना की। राष्ट्रपति ने अपने शुभकामना संदेश में मोदी को कहा है कि ईश्वर आपको स्वस्थ्य व प्रसन्नचित बनाए रखे और आप आने वाले अनेक वर्षों तक राष्ट्र की एकनिष्ठ सेवा करते रहें। वहीं उपराष्ट्रपति वैंकया नायडू ने कहा है कि आपका व्यक्तित्व और कृतित्व देश वासियों के लिए सदैव अनुकरणीय प्रेरणा श्रोत रहा है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news