
लोयाबाद : झामडा कर्मचारियों के हड़ताल के कारण पिछले आठ दिनों से क्षेत्र में हो रही पेयजलापूर्ति की विकराल समस्या से तंग केंदुआ सहित आसपास के लोगों गुरूवार को धनबाद बोकारो मुख्य मार्ग को गैलेन,डेगची, बाल्टी टूल, बेंच लेकर जाम कर सड़क पर बैठ गए। करीब दो घंटा सड़क जाम करने के बाद प्रशासन की पहल पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी राज महेश्वरम केंदुआ पहुंचे और आंदोलनकारियों को जलापूर्ति का आश्वासन दिए जाने के बाद जाम हटा। जाम के दौरान आवागमन करने वाले राहगीरों को काफी परेशानी को सामना करना पड़ा। वही धनबाद उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त धनबाद, विधायक राज सिन्हा, डीएसपी मुकेश कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी राज महेश्वरम व झामडा के अधिकारियों से वार्ता हुई। वार्ता के बाद माडा के कर्मचारियों ने हड़ताल स्थगित किया। मालूम रहे पिछले माह से झामडा के कर्मचारियों का वेतन बकाया रहने के कारण कर्मचारी हड़ताल करने को बाध्य हो गए थे। वार्ता के बाद कर्मचारियों ने जलापूर्ति सूचारू करने का आश्वासन दिया।