बाघमारा से निकला भाजपा का डबल इंजन डबल विकास रथ

0
fastlive news

बाघमारा : बाघमारा प्रखंड अंतर्गत डुमरा दक्षिण पंचायत में भारतीय जनता पार्टी एवम् डबल इंजन डबल विकास की सरकार की प्रचार रथ को पंचायत समिति सदस्य राजन महतो और उप मुखिया आनंद महतो ने रवाना किया। रवाना करते हुए दोनो नेताओं ने कहा कि यह रथ गांव गांव में घुमकर लोगों को बीजेपी के डबल इंजन डबल विकास की सरकार की फायदा को लोगों तक कैसे पहुंचाया गया और आने वाले दिनों में कैसे पहुंचें इसकी जानकारी दी जाएगी। रथ में मौजूद व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी को मजबूत कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झारखंड के प्रति उज्जवल भविष्य की सोंच को साकार करने की बात गा्रमीणों को कहेंगें। मौके पर जनप्रतिनिधि के अलावा कई ग्रामीण मौजूद थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news