
कतरास : पछले करीब एक सदी से कतरास कोयलांचल के रानी बाजार में गुजरती समाज की ओर से अपने संस्कृति का गीत और नृत्य गरबा को तन मन धन से करते आ रहे हैं। इसी कड़ी में शरद पूर्णिमा के मौके पर गुजराती समाज की ओर से गरबा का आयोजन किया गया। गुजराती समाज के महिलाओ ओर लड़कियों ने मेरे देश की धरती के गाने पर गरबा प्रस्तुत की जिससे वहां मौजूद लोग गरबा देख झूम उठे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजसेवी कतरास रानी बाजार समिति के सचिव मान सिंह एवं गुजरती समाज के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।