दामोदर नदी में केमिकल युक्त पानी आने से कोयलांचल में जलापूर्ति ठप

0
fastlive news

धनबाद : दामोदर नदी में मंगलवार को केमिकल युक्त पानी के बहने से पानी आपूर्ति बंद कर दी गई। सुबह जमाड़ा के कर्मी ने केमिकल युक्त पानी को देखा तो मोटर चलना बंद कर वरीय अधिकारी को इस मामले की जानकारी दे दी। इधर सुबह से लेकर दोपहर तक पानी में केमिकल की मात्रा बढ़ते गया। जिसे जामाडोबा के 12 एमजीडी तथा ९ एमजीडी के पानी प्लांट को पूर्णतः बंद करना पड़ा। जमाड़ा के अधिकारी द्वारा इस सम्बन्ध में पता करने पर पता चला कि चंद्रपुरा पावर प्लांट के नाले से तेल की मात्रा दामोदर नदी में सम्मलित होकर जल को प्रदूषित कर रही हैं।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news