प्रदेश को मजबूत बनाने में रघुवर सरकार नाकाम साबित हुए है: बाबुलाल

0
fastlive news

धनबाद : झारखंड विकास मोर्चा के सुप्रीमो सह झारखंड  के प्रथम मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल मरांडी अपने जनादेश यात्रा पर भ्रमण करते हुए बुधवार को धनबाद पहुंचे। जहां अपने पार्टी के कार्यकर्ताओ से मिलने के बाद वे पीएमसीएच अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की स्थिति को देखकर पीएमसीएच की स्थिति काफी दयनीय बताया। उन्होंने कहा कि केवल धनबाद के पीएमसीएच अस्पताल की ऐसी हालत नही है बल्कि सूबे के सभी सरकारी अस्पतालों की हालत ही ऐसी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को सुदृढ बनाने में रघुवर सरकार नाकाम साबित हुए है। धनबाद सर्किट हाउस में विश्राम के समय औपचारिक मुलाकात करने पहुंचे बाघमारा विधानसभा के सक्रीय पार्टी कार्यकर्ता एवं जिला परिषद सदस्य सह जनता मजदूर संघ के केन्द्रीय संगठन सचिव संतोष कुमार महतो ने उन्हें बाघमारा की वर्तमान राजनितिक एवं समस्याओं से संबंधित वस्तुस्थिति से अवगत कराया। बताया जाता है कि सूबे के मुख्यमंत्री का जन आशीर्वाद कार्यक्रम को लेकर बुधवार को ही धनबाद के कई विधानसभा में कार्यक्रम है वहीं जेवीएम सुप्रीमो का धनबाद में अपना कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को पिछले पांच साल में रघुवर सरकार के कथनी और करनी में फर्क को लोगों को जानकारी देकर आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में जोरदार टक्कर देने की योजना है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news