बाघमारा : डबल इंजन की सरकार से देश और झारखंड का हो रहा सर्वांगीण विकास : सीएम रघुवर दास

0
fastlive news

:: मुख्यमंत्री का कपूरिया में स्वागत के बाद स्वयं बाघमारा विधायक के साथ करीब आधा किमी पैदल चलकर हजारों कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिकों का अभिनदन स्वीकारे।
::  कांग्रेस ने मुसलमानों को वोटर समझा और बीजेपी ने मुसलमानों को जनता समझा।
::  बाघमारा विधयाक ढुलु महतो ने मुख्यमंत्री को वादा करतें हुए कहा धनबाद जिले के सभी 6 विधानसभा की सीट भाजपा की झोली में जाएगा।
बाघमारा :  मुख्यमंत्री रघुवर दास का जन आशीर्वाद यात्रा बाघमारा विधायक ढुलू महतो के नेतृत्व मे बाघमारा प्रखंड के माथाबांध में आयोजित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा। जहां पिछले कई वर्षों के विपक्षी पार्टी के सभा की तुलना में विधायक ढुलू महतो के आज की सभा भारी रहा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रघुवर दास के स्वागत में किसी तरह की कमी नहीं रही। वहीं सीएम दास ने झारखंड के अपने चहेते विधायक ढुलू महतो के कर्मभूमि बाघमारा में उनके जीत के लिए किसी तरह की कमी न रहे इसके लिए मुख्यमंत्री कपुरिया में स्वागत के बाद स्वयं विधायक के साथ करीब आधा किमी पैदल चलकर हजारों कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिकों का अभिनदन स्वीकार किए। सीएम रघुवर दास के कपुरिया में स्वागत के लिए करीब 10 हजार कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे।

वहीं कपुरिया से बाघमारा माथाबांध कार्यक्रम स्थल तक सीएम के स्वागत के लिए मार्ग में हजारों कार्यकर्ता दिखें। सभा में बाघमारा प्रखंड के सभी 61 पंचायत के पंचायत प्रतिनिधि, जिला परिषद सहित हजारों बीजेपी कार्यकर्ता के अलावा जिले के अन्य विधानसभा क्षेत्र से भी कार्यकर्ता पहुंचे हुए थें। सुरक्षा के ऐसा अभूतपूर्व इंतेजाम रहा कि डी गेलेरी में भी प्रेस बंधु को प्रवेश वर्जित था। दोपहर 2 बजकर 45 मिनट में सीएम रघुवर दास रथ में सवार होकर सभा स्थल तक पहुँचे। जहां विधयाक बाघमारा ढुलु महतो के नेतृत्व मे कार्यकर्ता ने फूलों की बरसात कर उनका स्वागत किया। वहीं कार्यक्रम आरंभ होने के ठीक पहले मंच पर 51 किलो का माला पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ढुलु के आगे बाघमारा की जनता सेवक बोलें टाइगर का संबोधन न करें। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने मुसलमानों को वोटर समझा और बीजेपी ने मुसलमानों को जनता समझा। उन्होंने कहा कि जो देश के हित की बात करेगा वही देश मे राजनीति करेगा। डबल इंजन की सरकार से देश और झारखंड का सर्वांगीण विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि बाघमारा के हर घर में कमल की क्रांति लाना हैं। सीएम रघुवर दास ने आशिर्वाद जन यात्रा को संबोधित करतें हुए रांची के सांसद और बाघमारा के विधयाक दोनों में ढुलू महतो कह कर संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के अन्य विधायक और सांसदों के अलावा सीएम रघुवर दास ने परम शिष्य माने जाने वाले प्रदेश के चर्चित व बाघमारा विधायक ढुलू महतो को बाघमारा विजय का गुरू मंत्र दिए वहीं विधायक ने जन आशीर्वाद यात्रा में अपने क्षेत्र के हजारों जनताओं का आशीर्वाद स्वरूप गुरू दक्षिणा के रूप में सीएम रघुवर दास को दिलाकर उन्हें खुशी खुशी विदा किए। सीएम दास ने बाघमारा सहित पूरे राज्य के हर विधानसभा क्षेत्र में पेयजल, आवास, सुकन्या योजना का लाभ, हर जरूरतमंद लाभार्थी को पेंशन सहित सभी तरह की सुविधाओं को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिए।

वर्तमान पाँच सालों में विकास का गंगा राज्य में मुख्यमंत्री द्वारा बहाया गया है: ढुलू

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधयाक ढुलु महतो ने पूर्व सीएम शिबु सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके कार्यकाल के दौरान झारखंड में लूटने का कार्यक्रम होता था। उन्होंने कहा कि विपक्षियों के शासन काल में झारखंड की स्थिति बदत्तर हो गई थी। वर्तमान पाँच सालों में विकास का गंगा राज्य में मुख्यमंत्री रघुवर दास के द्वारा बहाया गया है। उन्होंने कहा कि बाघमारा विधानसभा में 50 किलोमीटर सड़क, पेयजल सहित हर तरह की सुविधा आम जनतों तक पहुंचाने का काम प्रदेश के मुख्यमंत्री के दिशा निर्देश पर किया गया हैं। जनता की मांग पर धनबाद में विनोद विहारी महतो के नाम पर विश्व विद्यालय का निर्माण हुआ, जो कोयलांचल में बड़ी उपलब्धि हैं। विधयाक ने विपक्ष पर निशाने साधते हुए कहा कि गुंडा,डकैती करने वाले राजनीति का सफाया हो चुका है। बाघमारा में विपक्ष लुप्त है, बाघमारा विधानसभा में गंदा राजनीति नही चलेगी। महतो ने कहा कि बाघमारा में विकास की गति रोकने के लिए विपक्ष द्वारा एक साल में अब तक सात झूठा मुकदमा उनपर करवाया गया। बाघमारा विधयाक ढुलु महतो ने मुख्यमंत्री को वादा करतें हुए कहा धनबाद जिले के सभी 6 विधानसभा की सीट भाजपा की झोली में जाएगा। विधायक के अलावा कई लोगों ने सभा को संबोधित किया। मौके पर राँची के सांसद संजय सेठ, मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह, विधयाक ढुलु की पत्नी सावित्री देवी,प्रमुख मीनाक्षी रानी गुड़िया, विधयाक प्रतिनिधि सत्रुधन महतो,अंजना देवी,रेखा देवी ,गौउरचंद बाउरी ,राजू शर्मा,बलराम चैहान ,नवीन सिंह ,संजय कुमार, सुरेश साव, मदन साव, भीम लाल रवानी सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news