
मुंबई : फिल्म जगत के महानायक रहे अमिताभ बच्चन के बीमार होने के बाद मुंबई के नानावती अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती होने के तीसरे दिन उसे आईसीयू में रखे जाने की बात कही जा रही है। बताया जाता है कि मंगलवार की देर रात को ही उनका तबीयत खराब हो गया था जिससे नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। कहा जा रहा है कि उनका लीवर 25 प्रतिशत ही काम कर रहा है जिससे उसे काफी परेशानी होने के कारण ही उसे आईसीयू में रखना पड़ा है। इधर मशहूर गेस्टोन्टोलोॅजिस्ट डाॅ बारवे द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। महानायक के बीमार होने की खबर सुनकर बाॅलीवुड जगत से जुड़े सैंकड़ों गण्मान्य लोग उनका हाल चाल जानने अस्पताल पहुंच रहे है। चिकित्सक उनके स्वस्थ्य को लेकर अभी तक किसी तरह की कोई ठोस जानकारी नहीं दे पाए है।