
धनबाद : संस्मरण दिवस के मौके पर धनबाद पुलिस लाइन में शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर एसएसपी किशोर कौशल सहित पुलिस पदाधिकारियों ने शहीदों को सलामी देकर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद परेड के दौरान शहीदों के सम्मान में शस्त्र झुका कर उन्हें सलामी दी गई। वहीं दो मिनट का मौन रखकर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने शोक संवेदना प्रकट की। इस वर्ष देश में शहीद हुए 292 जवानों की याद में संस्मरण दिवस मनाया गया। जिसमें से 5 जवान झारखंड के हैं। कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने शहीद तीन जवानों के परिजनों को शाॅल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एसएसपी ने कहा कि सेना के जवान सीमा पर देश की रक्षा के लिए शहीद होते है,ं और पुलिस के जवान सीमा के अंदर देश की रक्षा में शहीद होते हैं। दोनों ही सूरत में शहादत अतुलनीय है। इन्हें सम्मान देकर हम खुद सम्मानित महसूस कर रहे हैं