
लोयाबादः बीसीसीएल एरिया पाँच के बाँसजोड़ा कोलियरी गेट के समिप मंगलवार को मृतक बीसीसीएल कर्मी मोती सिंह का शव रखकर परिजनों ने आश्रित को नियोजन की माँग को लेकर घंटों प्रर्दशन किया।प्रबंधन के साथ लम्बी वार्ता चली जिसमें प्रबंधन 15 दिनों के अंदर कागजातों की जाँच कर नियोजन देने की पेशकश की, वही मृतक के आश्रित तत्काल नियोजन की माँग कर रहे थे, काफी मशक्कत के बाद परिजन प्रबंधन के द्वारा लिखित अश्वासन के बाद प्रर्दशन समाप्त हुआ, घटना के बारे मे बताया जाता है कि सोमवार को केंन्दुआडीह थाना क्षेत्र के कुसुंडा रेलवे फाटक के समीप शाम पाँच बजे ट्रेन की चपेट में आने बीसीसीएल कर्मी मोती सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे, घायल को आननफानन में स्थानिय लोगों और परिजनों द्वारा इलाज के लिए धनबाद सेन्ट्रल हास्पिटल ले जाया गया था, जहाँ उसकी मौत हो गई, बताया जाता है कि बंद रेल फाटक पार करने के क्रम मे अचानक ट्रेन के आ जाने से यह घटना हुई थी, समाचार लिखे जाने तक मामला किसी थाने मे दर्ज नही हुआ है, मामला कुसुण्डा रेल थाना क्षेत्र का बताया जाता है, मृतक बीसीसीएल कर्मी मोती सिंह का शव मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर बांसजोडा बीसीसीएल कोलियरी में नियोजन की मांग को लेकर बैठ थे।