
हैदराबाद : चंद्रयान 2 के डीएफ- एसएआर से चांद की जो दो रंगीन तस्वीर ली गई है, उसमें चांद पर वर्टिकल और आॅबलीक जैसे गड्ढे नजर आ रहे है। इसरो के वैज्ञानिकों द्वारा 22 अक्टुबर को ली गई जो तस्वीर शेयर की है उसमंे यह पता चलता है कि वर्टिकल गड्ढे तब बनते हैै जब उल्कापिंड, क्षुद्र ग्रह और धूमकेतु सीधे जाकर चांद की सतह पर जा टकराती है। वहीं आॅबलीक गड्ढे तब बनते है जब उल्कापिंड, क्षुद्र ग्रह और धूमकेतू चांद पर सीधे न टकराकर टेढ़े मेढ़े जाकर टकराते है। इसरो के वैज्ञानिकों ने इस तस्वीर से अपने स्तर से चांद पर बने वर्टिकल और आॅबलीक गड्ढे के बारे में गहन स्तर से पता लगाऐंगें। इस तरह चांद की तस्वीर से इसरों को कुछ नये चीजों की जानकारी मिल सकती है।