विधायक से मिलकर समस्याओं से निदान की मांग

0
fastlive news

बाघमारा : मधुबन कोलवाशरी के कर्मियों के संडे कटौती एवं अन्य समस्याओं को लेकर मंगलवार के दिन वाशरी में कार्यरत श्रमिक संगठन के प्रतिनिधि एवं श्रमिक विधायक ढुल्लू महतो से उनके चिताही स्थित आवास में मिले। इस दौरान श्रमिको ने विधायक से संडे कटौती एवं अन्य समस्याओं से अवगत कराते हुए समस्याओ के निदान की मांग की। मज़दूरों के गुहार पर विधायक ने जीएम से मोबाइल पर बात करके समय मांगा। उन्होंने मज़दूरों को आश्वासन दिया कि जीएम से मिलकर समस्याओं का निदान कराया जाएगा। इस मौके पर श्रमिक प्रतिनिधि जगदीश साव, तुलसी साव, धनंजय महतो, बसंत परमार, मुरारी पांडे, मुन्ना सिंह, बी के बनर्जी, दुर्गा प्रमाणिक, अजय कुमार, मोहम्मद अरशद हुसैन अंसारी के साथ अन्य मजदूर शामिल थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news