कोल डंप में घमासान की आशंका को ले पुलिस तैनात

0
fastlive news

बाघमारा : ब्लॉक दो क्षेत्र के जमुनिया, नदखरकी एवं बेनीडीह कोल डंप में सोमवार के दिन कोयला लोडिंग के दौरान ढुल्लू एवं जलेश्वर समर्थकों के बीच घमासान की आशंका के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। हालांकि ऐसी कोई घटना नही हुई। जानकारी के अनुसार प्रति दिन 12-12 गाड़ियों के हिसाब से सोमवार को कोयला का उठाव होना था। परंतु इन मौके पर प्रबंधन द्वारा सभी अलॉटमेंट रद्द कर दिए जाने से गाड़ियां लोड नहीं हो सकी। इधर जमुनिया कोल डंप में पहुँचे बाघमारा थाना प्रभारी संतोष कुमार झा ने स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने इस दौरान मज़दूरों आदि के पूछताछ की। मालूम हो कि नदखरकी, जमुनिया एवं बेनीडीह कोल डंप वर्चस्व की जंग को लेकर हमेशा से सुर्खियों में रहा है। फिलहाल यहां मामला शांत है परंतु वर्चस्व को लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news