सिनीडीह शिशु विद्या मंदिर में काव्य गोष्ठी का आयोजन

0
fastlive news

बाघमारा : सोमवार के दिन हिंदी दिवस के धुभ अवसर पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिनीडीह में शिक्षा उत्थान न्यास धनबाद द्वारा काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अमरकांत झा ने द्वीप

प्रजवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज का दिन भारतीय संविधान का वह स्वर्णिम पृष्ठ है, जब भारतीय संविधान में अनुछेद 343 के तहत हिंदी को राजभाषा का सम्मान दिया गया। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि शिशु विद्या मंदिर श्यामडीह के प्राचार्य सच्चिदानंद सिंह ने कहा कि हिंदी दिवस तभी सार्थक होगा जब इसके व्यवहारिक पक्ष को आगे बढ़ाया जाएगा। इसका सबसे सशक्त माध्यम है

हमारा विद्यालय। इस मौके पर गुरुनानक कॉलेज धनबाद के प्राचार्य डॉ संगीता नाथ ने कहा कि हिंदी हमारी अस्मिता का परिचायक है। विद्यालय ले प्राचार्य मदन मोहन मिश्र ने कहा कि हिंदी एक संशोधित एवं परिवर्तित वैज्ञानिक भाषा है। जो सम्पूर्ण राष्ट्र को एक सूत्र में बांधने की क्षमता रखती है। इस काव्य गोष्ठी को कवि तुषार कश्यप, अनंत महेंद्र, प्रीति कर्ण, ऋषव देव, प्रतिक्षणा वर्मा, भावना कश्यप, तरुण कुमार इत्यादि ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। इस मौके पर सभी कवियों को विद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर उपप्राचार्य दुर्गेश नंदन, पशुपतिनाथ पांडेय एवं अन्य आचार्य बंधु का काव्य गोष्ठी की सफलता के लिए सराहनीय योगदान रहा। 

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news