दुनिया के कई कंपनियों ने भारत में निवेश करने की इच्छा जताई है: पीयूष गोयल

0
fastlive news

नई दिल्ली:  दुनिया के कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने भारत में अपना कारोबार के लिए पूूंजी निवेश करने में काफी रूची दिखाई है। उक्त बातें देश के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इसकी जानकारी देते हुए कही। इस संदर्भ में गोयल ने आगे कहा है कि बहुराष्ट्रीय कंपनियों के भारत आने की दिखाई जा रही रूची को देखते हुए केंद्र सरकार ने इस मामले को काफी गंभीरता से लेकर उन कंपनियों के निवेश करने में भारत की ओर से किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए कड़ी मेहनत कर रही है। वहीं गोयल ने इस मुद्दे पर थोड़ी अस्पष्टता जाहिर करते हुए जानकारी देते हुए कहा कि कंपनियों द्वारा दी गई जानकारी की संवेदनशीलता को देखते हुए परिचालन के स्थानांतरण के कारणों को स्पष्ट रूप से नहीं बताया गया है। यानी अब भारत की ओर से दुनिया के कई कंपनियों को भारत आकर अपना कारोबार करने के लिए इजाजत मिलने की पूरी उम्मीद देखी जा रही है। वहीं जिन कंपनियों ने भारत आकर निवेश करने की अपनी इच्छा व्यक्त की है उनमें मुख्य रूप से इलेक्ट्राॅनिक्स, रिटेल, ई – काॅमर्स और आॅटोमोटिव आदि कंपनी शामिल है।

दुनिया के कई कंपनियों ने भारत में निवेश करने की इच्छा जताई है: पीयूष गोयल

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news