
कतरास : कतरास में स्थित ऐतिहासिक श्री श्री बुढ़ा बाबा शिव मंदिर सेवा ट्रस्ट की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार झारखंड सरकार के निदेशक पर्यटन, रांची द्वारा सांस्कृतिक खेल निदेशालय के निदेशक और उपायुक्त, धनबाद को पत्र देकर विषांयकित स्थल पर भुमि उपलब्धता एवं पर्यटकीय विकास हेतु संभाव्यता प्रतिवेदन उपलब्ध करवाने की आदेश दिया गया है। इस नेक कार्य के लिए ट्रस्ट की ओर से सभी गांववासियों से भी आग्रह किया गया है कि इस ईश्वरीय कार्य में अगर सरकार भुमि अधिग्रहण करे तो उचित सहयोग करेंगे। मंदिर की स्थल विस्तारीकरण के बिना सौन्दर्यीकरण संभव नहीं लगता। सरकार से आग्रह है कि रैयतों को उचित मुआवजा के साथ खाली जमीनों का अधिग्रहण करें। इसके साथ ही विशेषज्ञों की राय से अविलंब मंदिर को संरक्षित करें। ट्रस्ट के एल पी महतो, विशाल कु महतो, गणेश महतो, शंकर महतो, महेन्द्र स्वर्णकार एवं योगेश्वर महतो के द्वारा रिपोर्ट जारी की गई है।